*प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए सरायकेला में होगी नया रथ का निर्माण, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने जगन्नाथ सेवा समिति का बढ़ाया हौसला*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: स्थानीय जगन्नाथ सेवा समिति के एक प्रतिनिधि मंडल सरायकेला के प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए प्रस्तावित नया रथ निर्माण को लेकर विधायक सह पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से उनके आवास जिलिंगगोड़ा में मिले एवं वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने बताया कि ओडिशा के रथ निर्माण कारीगर विश्वकर्मा श्री गुरु प्रसाद महाराणा, श्री प्रकाश ओझा के देखरेख में कुशल कारीगरों की टीम द्वारा रथ निर्माण कार्य डेढ़ महीना में पूरा किया जाएगा। इसके लिए लगभग 250 सीएफटी शाल और धोड़ा लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। रथ निर्माण कार्य अक्षय तृतीय से प्रारंभ होगा। पूर्व सीएम श्री चंपाई सोरेन को इस संबंध में ध्यान आकृष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने रथ निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए समिति का हौसला बढ़ाया है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने श्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया।
जगन्नाथ सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल में राजा सिंहदेव, सनंद आचार्य, सुदीप पटनायक, पार्थ सारथी दास, गणेश सतपथि बादल दुबे, चिरंजीवी महापात्र, राजीव महापात्र, परशुराम कवि आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment