सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व

 *सरायकेला:धार्मिक रीति-रिवाजों से पिरोया चैत्र पर्व, खरसावां छऊ की दिखी झलक, 10 को होगा यात्राघट रश्म*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: धार्मिक रीति रिवाज से परिपूर्ण राजकीय चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव)के तहत सरायकेला खरकाई नदी तट में स्थित झुमकेश्वरी पीठ स्थली में कलाकार, कला प्रेमियों ने पूजा  अर्चना की। दूसरी ओर शाम को भक्ताओं ने शुभघट का रश्म पूरा किया।

झुमकेश्वरी पीठ स्थली में प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति के अलावे कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह भी पहुंचे। एवं माता के प्रति आस्था जताया।

 दूसरी ओर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रेक्षागृह में खरसांवा छऊ का नृत्य प्रतियोगिता हुई। ग्रामीण छऊ नृत्य मंडलियों ने इसमें भाग लिया।

निर्णायक मंडली के निर्णय के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने उत्कृष्ट प्रतिभागी टीमों के नामों  की घोषणा की। इसमें छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां प्रथम स्थान प्राप्त की। भवेश छऊ नृत्य कला केंद्र देहुरीडीह द्वितीय तथा भैरव छऊ नृत्य दल रामपुर तीसरा स्थान प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक शिव शक्ति को समर्पित यात्राघट का रश्म 10 अप्रैल को होगा। इसके बाद 11 अप्रैल से सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में छऊ नृत्य की रंगारंग कार्यक्रम शुरू होगी।

Comments