सरायकेला: नगर प्रशासक से मिले जेएमएम प्रतिनिधि मंडल

 *सरायकेला नगर प्रशासक से मिले झामुमो प्रतिनिधिमंडल, जनसमस्या की ओर किया ध्यान आकृष्ट*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमिटी के अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सरायकेला नगर पंचायत प्रशासक शशि शेखर सुमन से मिले एवं जन समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया।


इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने नगर पंचायत प्रशासक को बुके भेंट की। स्वागत रश्म के बाद प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड के जन समस्याओं की निदान हेतु नगर प्रशासक का ध्यान आकृष्ट किया। नगर क्षेत्र में जल संकट को दूर करने, नाली से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में कैंप लगाकर जनसमस्या का समाधान करने, सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ जन जन तक पहुंचाने, सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रतिनिधि मंडल ने ध्यान आकृष्ट किया। 

जिस पर सकारात्मक जवाब मिला। नगर प्रशासक शशि शेखर सुमन ने कहा कि जिन क्षेत्र में समस्या है वहां लोग नगर पंचायत कार्यालय में आकर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उनकी समस्या की समाधान का प्रयास किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, सौरभ साहू, अविनाश कवि, जगबंधु आचार्य, गोविंद साहू, छोटेलाल साहू, राहुल आचार्य, राजेश भोल सहित कई कार्यकर्ता  थे।

Comments