*उत्कल दिवस समारोह में विधायक पूर्णिमा दास का जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत, सरायकेला में रही पणा संक्रांति का उल्लास*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: उत्कल दिवस पखवाड़ा के दौरान जमशेदपुर विजया गार्डन क्लब हाउस हॉल में आयोजित उत्कल दिवस समारोह में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास का भव्य स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा दास ने ओडिशा के कला-संस्कृति, व्यंजनों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इससे पहले उन्होंने श्री जगन्नाथ के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वंदे उत्कल जननी गीत संगीत से महफिल गूंज उठी। कार्यक्रम में उत्कल एसोसिएशन (जमशेदपुर) के उपाध्यक्ष बादल भुइंया, कोषाध्यक्ष मनीष दास का भी स्वागत हुआ। समारोह में मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत की प्रस्तुति भी हुई।ओड़िया महिलाओं द्वारा आयोजित इस समारोह में स्वाति पटनायक ने मंच संचालन किया।
साधना महांती, एकता मिश्र, प्रियंका प्रियदर्शनी, अरुण महांती, प्रकाश वस्तिया, प्रशांत राउत आदि ने कार्यक्रम को सफल करने में सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने ओड़िया व्यंजनों का भी आनंद उठाया।
इधर सूर्य का मेष राशि में प्रवेश के साथ सरायकेला में लोगों ने पणा संक्रांति मनाया। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। जगन्नाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर में भी लोगों ने पूजार्चना की।
यहां तक की ग्राम देवता आंकलपाठ का भी लोगों ने पूजा अर्चना की। एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। देहूरी अशोक नायक ने पूजा रस्म पुरी की। पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जलेश कवि,मनबोध साथुआ, विजू दत्ता, किशन कामिला आदि भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
घरों में बेल, सत्तू, दही, फल का पणा (शरबत) भी बना।संक्रांति में लोगों में भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।
Comments
Post a Comment