*सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का एक ही रंगमंच में दिखा शास्त्रीय छऊ कला, लोक कला, पारंपरिक कला का संगम, मंत्री दीपक ने कहा-छऊ नृत्य कला झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित स्टेडियम में राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार सह परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने कहा कि छऊ नृत्य कला झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। यूनेस्को ने इसे सूचीबद्ध किया है। झारखंड सरकार इस सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है।
इससे पहले उन्होंने छऊ कला के दिवंगत पद्मश्री एवाडीओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सांस्कृतिक मंच में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके में अतिथियों के कर कमलों से दिवंगत पद्मश्री एवाडी के आश्रितों को सम्मान मिला। सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधु श्री महतो उपस्थित थे।
इधर राजकीय चैत्र पर्व में वृंदावनी घट का रश्म भी हुई। भक्ताओं ने खरकाई नदी के महानीमाकुदर से वृंदावनी घट लिए बाजार शिव मंदिर होते हुए स्टेडियम मंच तक पहुंच गए।
अतिथियों ने भक्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई। दर्शकों ने एक ही रंगमंच में शास्त्रीय छऊ कला, भरतनाट्यम, खरसावां मानभूम छऊ सहित विभिन्न लोक व पारंपरिक नृत्य का आनंद उठाने में मशगूल दिखे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के कर कमलों से पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। एसपी मुकेश कुमार सहित पूरे जिला प्रशासन, कलाकार,कला प्रेमी, दर्शकों की उपस्थिति रही।
देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान छिटपुट बारिश भी हुई। इसके बावजूद कलाकारों ने दर्शकों की समां बांधे रखा।
Comments
Post a Comment