सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व

 *राजकीय चैत्र पर्व में लोग शिव शक्ति को समर्पित यात्राघट की पूजा रश्म में हुए सक्रिय*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) में लोग शिव शक्ति को समर्पित यात्राघट का पूजा रश्म में हुए सक्रिय।

इससे पहले भक्ताओं ने शुभघट का रश्म पूरा किया। इस दौरान भोक्ता पैलेस स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के निकट भेजी कांटा का सेज सजाया गया था। जहां भोक्ताओं ने लेटते हुए अपनी भक्ति को प्रदर्शित किया। इस दौरान हर हर महादेव की ध्वनि गूंज रहा था। मान्यता है कि जीवन फूलों का नहीं बल्कि कांटों का सेज है। परंपरा के मुताबिक यहां भक्ताओं को राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव द्वारा सिरपा (अंगवस्त्र) देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भोक्तागण खरकाई नदी के माजणाघाट पहुंचे। जहां शिव शक्ति को समर्पित यात्राघट का पूजा रश्म शुरू हुई। देर रात को यात्राघट की रश्म पूरी होगी।

Comments