Viksit Bharat Youth Parliament in Seraikella

 *जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद सरायकेला में आयोजित, एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई चर्चा में 10 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत सरायकेला काशी साहू महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित हुआ जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव  विषय पर हुई चर्चा।

कार्यक्रम में सरायकेला खरसांवा जिला एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया। करीब 150 प्रतिभागियों ने आयोजित संसद में संबंधित विषय पर विचार रखा। कार्यक्रम में जुरी सदस्य के रूप में डॉ कृष्णा प्यारे, डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ सुप्रभा टूटी, डॉ वसंत कुमार, डॉ शोभित रंजन ने मुख्य भूमिका निभाया।इससे पहले शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथि के रूप में कोल्हन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी सुरेश चंद्र दास, एनएसएस समन्वयक दारा सिंह गुप्ता भी उपस्थित थे। डॉ गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन काशी साहु कॉलेज में किया जा रहा है। उन सभी प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर होगा जो अपने वक्तव्य के द्वारा राज्य स्तरीय तथा राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

शनिवार को हुई कार्यक्रम के अंत में 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चुने गए। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया के मोनालिसा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल की जबकि गम्हरिया के अनिमा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। घाटशिला के रितु पोर्णा चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रही। आदित्यपुर के भानु प्रताप सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जबकि कोपाली की नाजिया परवीन पंचम स्थान पर रही। आदित्यपुर के नितिन प्रांजल ने छठा स्थान प्राप्त की जबकि सरायकेला के अभिषेक सोम सातवें स्थान पर रहे। सीनी, सरायकेला के मेघा पांडे आठवां स्थान प्राप्त की जबकि आदित्यपुर के सात्विक पाल नवां  स्थान पर रहे। कुचाई के बसंती हेम्ब्रम ने दसवां स्थान हासिल की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक तथा विशेष अतिथि के रूप में कोल्हन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता उपस्थित थे।

काशी साहू कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी.के सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जिला से राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज महतो ने स्मृति चिन्ह देकर जूरी सदस्यों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ हर्षिता गुप्ता एवं सुश्री सुष्मिता सिंहदेव ने मंच संचालन किया। अंत में डॉ मनोज कुमार महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Comments