*झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला नगर व प्रखंड सम्मेलन आयोजित, पहुंचे कार्यकर्ता, की पद की दावेदारी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित इंद्राटांडी में आयोजित पार्टी की सरायकेला नगर एवं प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता और नगर एवं प्रखंड में पद के लिए की दावेदारी।
पार्टी के जिला संयोजक मंडली प्रमुख डॉ शुभेंदु महतो की उपस्थिति में एवं संयोजक मंडली की देखरेख में नगर व प्रखंड कमिटी का चयन प्रक्रिया हुआ। उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष के रूप में शंभू आचार्य का नाम प्रकाश में आया। जबकि सचिव पद के लिए तीन दावेदारों का नाम प्रकाश में आया। इसमे चंदन पटनायक, तपन कामिला, गोविंद डोगरा का नाम शामिल है। कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में बबलू सिंह का नाम प्रकाश में आया।
पार्टी के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए संजय होनहागा, अक्षय मंडल, मुकुंद दास, सुरेश हेंब्रम कुल चार लोगों ने दावेदारी की। सचिव पद के लिए दो लोगों ने दावेदारी की। इसमें वीरेंद्र केराई, राजू महाली शामिल है।यहां तक की कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो लोगों ने दावेदारी की। अंजय नदी, गणेश पडिहारी दावेदारों में शामिल रहे।
सम्मेलन में तय हुआ कि जिला संयोजक मंडली उक्त सभी नाम को सूचीबद्ध कर केंद्रीय कमिटी को भेजेगा। केंद्रीय कमिटी का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
इससे पहले जिला संयोजक मंडली प्रमुख शुभेंदु महतो ने पार्टी के नीति सिद्धांत के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा व्यक्ति नहीं हो सकता। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
मौके में पार्टी के गणेश चौधरी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठन उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। और कहा कि संगठन मजबूत रखें। अगली बार फिर हेमंत की सरकार बनेगी। सम्मेलन में भुगलू सोरेन, सुधीर महतो, रामजीत हांसदा, सोमा पूर्ति, सुशीला तांती, सोनामनी लोहार ने भी संबोधित किया। जिला संयोजक मंडली सदस्य भोला महांती ने कार्यक्रम में मनसंचालन किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में सौरभ साहू,जगबंधु आचार्य,केदार अग्रवाल, रवि सतपथी, श्रीधर सिंहदेव,उमेश भोल,मंटू आचार्य,गौतम नायक,अभिषेक सिंहदेव, कृष्णा राणा,अविनाश कवि,खलील अहमद,शहजाद आलम,दानिश हुसैन,कुणाल साहू,हेमंत सिंह,सुमन सागर पति,रिकी पति,सूरज सिंह,महेश पडिहारी,मलय आचार्य,आशीष सरदार,सुनील जामुदा,राहुल सिंह,राहुल आचार्य,रितेश कुमार आचार्य,सूरज कुमार दास,प्रेम मुखी,विक्की आचार्य,विक्रम प्रामाणिक,अर्जुन मोदक, हरिपद मुर्मू, विशु महतो, गणेश गागराई सहित नगर एवं प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment