सरायकेला: जेएमएम का होली मिलन समारोह

 *होली मिलन समारोह में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, शुभेंदु व गणेश ने कार्यकर्ताओं का किया हौसला बुलंद, खेली अविर गुलाल, दी एक दूसरे को बधाई*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला नगर संयोजक मंडली द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में पार्टी के सरायकेला नगर संयोजक प्रमुख शंभू आचार्य के दिशा निर्देश में मंच भी सजी।मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला संयोजक प्रमुख डॉ.शुभेंदु महतो पहुंचे और कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद की। उन्होंने कहा होली भाईचारा, प्रेम का त्यौहार है। सभी मिलकर होली सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए। इससे पहले उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। मौके में अतिथि एवं पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने एक दूसरे को गले लगाया एवं होली की बधाई दी। 

इस अवसर पर श्री महाली ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि सभी एक जुटता के साथ इस पर्व को मनाएं। कार्यक्रम में खरसांवा विधानसभा प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, पार्टी के पूर्व केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने भी इस होली मिलन समारोह में एक जुटता पर बल दिया।केदार अग्रवाल, श्रीधर सिंहदेव, उमेश भोल भी समारोह में उपस्थित थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। पार्टी के जिला संयोजक मंडली के सदस्य भोला महांती ने मंच संचालन किया। 

कार्यक्रम में सौरभ साहू, अविनाश कवि, पंकज साहू, जगबंधु आचार्य, अमित महांती, रवि सतपथि, तपन कामिला, रितेश आचार्य, अर्जुन राणा, आशीष सरदार, बीजू मोदक, बबलू कुमार, विकास दारोघा, अनिरुद्ध प्रमाणिक, मनोज सिंह आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को अविर गुलाल लगाकर आगामी होली की बधाई दी।

Comments