सरायकेला: उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार

*सरायकेला: उपायुक्त का जनता दरबार में हुआ उजागर-कुछ निजी विद्यालयों में गिर सकती है प्रशासनिक गाज* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

 सरायकेला: शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25% आरक्षित नामांकन प्रक्रिया में अनियमित्ता को लेकर कुछ विद्यालयों में गिर सकती है प्रशासनिक गाज।
 समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिला के विभिन्न क्षेत्र से फरियादी पहुंचे थे। जहां इस बात का उजागर हुआ। यह भी उजागर हुआ कि कुछ बस मालिक सरायकेला से पुरी (ओडीशा) का बस परमिट ली है जबकि जमशेदपुर से पुरी के लिए वाहन चलाते हैं। सरायकेला को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। जनता दरबार में पेयजल समस्या को लेकर भी लोग पहुंचे थे। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को लिए लोग पहुंचे थे।
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिए हैं।

Comments