*विश्व कल्याण हेतु गीता यज्ञ में जुटे साधु संत, अब भक्त श्रद्धालुओं का रुख यज्ञ मंदिर की ओर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के बानाटांगरानी स्थित प्राचीन राम बाबा आश्रम (यज्ञ मंदिर) में चल रही गीता यज्ञ में जुटे साधु संत।
विश्व कल्याण हेतु आयोजित इस पांच दिवसीय गीता यज्ञ का संपादन करने में आश्रम के महंत चंदन बाबा जुटे हुए हैं। ओड़िशा व झारखंड के आसपास के साधु संत गीता यज्ञ में जुटे हुए हैं। इससे पहले रविवार को नदी से पवित्र जल कलश लिए भक्त श्रद्धालु यज्ञ मंदिर पहुंचे। और विधिवत कलश स्थापना हुई। कलश यात्रा के दौरान चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
सोमवार को प्रात: सूर्य पूजा, गौ माता की पूजा, 33 कोटी (प्रकार) देवी देवताओं की पूजा अर्चना हुई। कुंड में स्थापित देवताओं का आवाह्न और यज्ञ कुंड में पवित्र अग्नि अधिष्ठापन के साथ विधिवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, पंचानन राउत के अलावे आसपास गांव के ग्रामीण भी सहयोग में सक्रिय हैं।
Comments
Post a Comment