*सरायकेला: जेएमएम से जुड़ रहे लोग, लगी कैंप में सैकड़ों ने किया सदस्यता ग्रहण*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ रहे हैं, यहां तक कि शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के हाट टोला में लगी कैंप में सैकड़ो महिला पुरुष ने झामुमो से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया।
शिविर में मौजूद पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला संयोजक मंडली सदस्य सह नगर प्रभारी भोला महांती ने नए सदस्यों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही हर समाज, हर वर्ग का ख्याल रखती है। इसलिए राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम से प्रभावित होकर पुन: राज्य का बागडोर झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथों सौंपा है।
मौके में पार्टी के सरायकेला नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभू आचार्य ने स्पष्ट किया कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसलिए सैकड़ों महिला पुरुष ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान को सफल करने में केदार अग्रवाल, गोविंद डोगरा, तपन कामिला, उमेश भोल, किशोर पटनायक, शहजाद आलम, पंकज साहू जगबंधु आचार्य, बबलू कुमार, गौतम नायक, महेश पडिहारी सहित कई कार्यकर्ता की सक्रियता रही।
Comments
Post a Comment