JMM'S membership campaign in seraikella.

 *झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला में लगी कैंप, शुभारंभ हुआ सदस्यता अभियान, घंटों तक लोग सदस्यता के लिए जुटे रहे*


*दीपक कुमार दारोघा*


सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश पर पार्टी के सरायकेला नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभू आचार्य एवं जिला संयोजक मंडली सदस्य शहर नगर प्रभारी भोला महंती के नेतृत्व में स्थानीय पुराना बस स्टैंड में कैंप लगाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला नगर में सदस्यता अभियान शुभारंभ हुआ।


कैंप में घंटों तक लोग झामुमो सदस्यता के लिए जुटे रहे। बारी-बारी से लोगों ने फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। झामुमो संयोजक मंडली के सदस्यगण लोगों को सदस्यता दिलाने में आवश्यक कार्रवाई में सहयोग करते दिखे।

सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के पूर्व केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली के सदस्य कृष्णा बासके भी कैंप में पहुंचे एवं नए सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया। श्री बासके ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है। और यहां के आदिवासी, मूलवासी के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम से प्रभावित होकर राज्य की ज्यादातर महिलाएं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।


इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक मंडली सदस्य सह सरायकेला नगर प्रभारी भोला महांती ने स्पष्ट किया कि जेएमएम पार्टी से प्रभावित होकर एक हजार महिला, पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिससे साबित होता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। मौके में श्री शंभू आचार्य ने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा। हर वार्ड में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलेगा। 



उक्त अवसर पर केदार अग्रवाल,श्रीधर सिंहदेव,गोबिंद डोगरा,तपन कामिला,किशोर पटनायक,मनीष दास,शहजाद आलम,जगबंधु आचार्य,अभिनाश कवि,जॉनी हाजरा,विश्वजीत कवि,अभिषेक सिंहदेव, बबलू कुमार,कृष्णा राणा,गौतम नायक,उमेश भोल आदि सदस्यगण की उपस्थिति रही।

 इसके अलावे शिविर को सफल करने वाले कार्यकर्ताओं में मिलन सिंह,सुमन सागर पति उर्फ चिकी,मलय आचार्य,महेश पड़ीहारी,राजा सारंगी,हेमंत सिंह,कुणाल साहू,रोहित कुमार, आर्या पति,रबी सतपथी,अनिरुद्ध प्रमाणिक,मनोज कुमार सिंह,मंटू आचार्य,सूरज कुमार दास,सुनील जामुदा,दानिश हुसैन,नदीम अली,खलील अहमद,राजा अंसारी,बीजू मोदक,आशीष सरदार,लखन मुंडरी,रितेश कुमार आचार्य,मिठू कुमार मोदक, अर्जुन मोदक,तीले नायक शामिल थे।

Comments