सरायकेला : श्याम महोत्सव

 *जिला मुख्यालय में दिखा बाबा श्याम का जलवा, निकली निशान यात्रा, हुई भजन संध्या, रहा भक्ति उल्लास का माहौल*


*दीपक कुमार दारोघा*



सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव में दिखा बाबा श्याम का जलवा। शाम को वर्षा के बावजूद लोगों की भक्ति आस्था कम नहीं हुई और लोगों का रुख स्टेडियम की ओर रहा।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रभु श्याम की अलौकिक दरबार सजी हुई थी। वर्षा के बावजूद भक्त श्रद्धालु यहां पहुंचे और प्रभु श्याम का दर्शन किया। बारिश के रुकते ही यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। देर रात तक भक्त श्रद्धालु भजन का रसास्वादन करने में मशगूल दिखे।

इससे पहले सुबह 9:11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकला। सरायकेला शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए निशान यात्रा स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पहुंची। निशान यात्रा में आकर्षक झांकियां भी देखने को मिला। भक्त श्रद्धालु (महिला, पुरुष) बाबा श्याम का निशान लेकर यात्रा में शामिल थे। प्रभु श्याम भव्य रथ में भक्त श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।


श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ,संरक्षक प्रदीप चौधरी, मनोज चौधरी सहित तमाम सदस्यगण पूरे कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।

Comments